जाति मामले में जोगी का स्टे मंजूर, हाई पावर कमेटी नए सिरे से करेगी जांच
बिलासपुर:- अजीत जोगी की जाति मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है, जाति मामले में हाई पावर कमेटी नए सिरे से नए सिरे से जाति मामले की जांच करेगी। मुख्यन्यायाधीश टीबी राधाकृष्णन एवं न्यायाधीश शरद कुमार गुप्ता द्वारा केस क्र. WPC/2104/2107 पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी विरुद्ध उच्च स्तरीय छानबीन समिति में अंतिम निर्णय अजीत जोगी के पक्ष में दिया गया।
बता दें कि उक्त मामले में जोगी द्वारा उच्च स्तरीय छानबीन समिति की रिपोर्ट पर स्टे की मांग की गई थी। पूर्व की सुनवाई में जोगी के वकील राहुल त्यागी द्वारा जोगी का पक्ष रखा गया तथा उपरोक्त केस में अंतिम फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। आज माननीय मुख्यन्यायाधीश टीबी राधाकृष्णन एवं न्यायाधीश शरद कुमार गुप्ता ने उपरोक्त केस में निर्णय देते हुए कहा कि अजीत जोगी द्वारा उच्च स्तरीय छानबीन समिति के विरुद्ध लगाए गए याचिका को स्वीकार करते हुए ,उच्च स्तरीय छानबीन समिति की रिपोर्ट पर स्टे दिया जाता है एवं एक नई उच्च स्तरीय छानबीन समिति गठित की जाये जो अजीत जोगी के जाति की जांच पुन: करेगी।