रायगढ़ जिला प्रशासन की सरहानीय पहल, अनाथ बच्चों को गोद लेगी ... - CG Sandesh

रायगढ़ जिला प्रशासन की सरहानीय पहल, अनाथ बच्चों को गोद लेगी साथ ही 17 बच्चों को 1 लाख रुपए की मदद

कोराना काल में माता-पिता को खोने के बाद अनाथ हुए बच्चों का पालन पोषण करने रायगढ़ जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसके तहत जिला प्रशासन अनाथ बच्चों को गोद लेगा। जिले के 17 अनाथ बच्चों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है।

आज कलेक्टर भीम सिंह ने अनाथ बच्चों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।

वहीं कलेक्टर के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी अनाथ बच्चों को गोद लेंगे और उनकी पढ़ाई लिखाई का खर्च भी वहन करेंगे। इसके अलावा 10 हजार अलग से अर्थिक सहायता भी दी जाएगी। कलेक्टर भीम सिंह ने भी जिले के एक बच्चे को गोद लिया है। जिला प्रशासन की पहल से बच्चों के परिजन भी बेहद खुश हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें