पिथौरा : डुमरपाली से 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

पिथौरा : डुमरपाली से 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

पिथौरा पुलिस को 11 मार्च 2022 को आरोपी नारायण ध्रुव पिता फिरंता ध्रुव उम्र 46 साल साकिन डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से करीब 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब किमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह पिथौरा पुलिस को 11 मार्च को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम डुमरपाली में रामायण चौहान अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह पिथौरा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम टप्पा सेवैया में मलय राऊत काठी ढाबा के पास अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसको पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम मलय राऊत उम्र 53 वर्ष साकिन टप्पा सेवैया थाना पिथौरा जिला महासमुंद का होना बताया. आरेापी के कब्जे से एक 180 एमएल वाली शीशी में भरा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब करीबन 90 एमएल कीमती 60 रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें