पिथौरा : पत्नी ने पति पर लोहे के सब्बल से किया हमला, पति घाय... - CG Sandesh

पिथौरा : पत्नी ने पति पर लोहे के सब्बल से किया हमला, पति घायल.

थाना पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सुखीपाली में घरेलू विवाद को लेकर को लेकर पति को लोहे के सब्बल से मारकर किया घायल, जिसपर पति ने मामला दर्ज करवाया है.

अक्षय कुमार प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार सहायक के पद पर ग्राम सुखीपाली पंचायत में पदस्थ है । 04 मार्च 2022 के रात्रि भोजन कर के सहपरिवार घर में सोये थे. 05 मार्च के रात्रि 01/30 बजे उसकी पत्नि किरण प्रधान घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने के लिए घर में रखे लोहे के सब्बल से उसके सिर एवं सीना और बाये हाथ के ऊंगली में मारपीट किया जिससे चोट लगा है खुन भी निकला है.

उसे मुकेश प्रधान और तुषार प्रधान द्वारा उसके कार में बिठा कर CHC पिथौरा लाये डॉक्टर द्वारा ईलाज करने के बाद उसे रायपुर मेकाहारा रिफर किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें