खल्लारी : झोपडीनुमा चखना ठेला से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
खल्लारी पुलिस को 11 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम डोंगरीपाली में एक व्यक्ति तलाब किनारे अपने झोपडीनुमा घर में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी नंदलाल कमार उम्र 37 वर्ष साकिन डोंगरीपाली थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब प्रत्येक 180 ML वाली शीशी में 50-50 ML भरी हुई कीमती करीबन 100रूपये तथा 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मोहंदी में एक व्यक्ति मोहंदी सिंघी रोड किनारे अपने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी काशीराम सोनवानी उम्र 34 वर्ष साकिन मोहंदी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक 200ML वाली हरा रंग की प्लास्टिक बाटल में 100 ML महुआ शराब भरी हुई कीमती 20/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला की भाठापारा मोहंदी में एक व्यक्ति अपने घर बाडी के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी ठाकुर राम सोनवानी उम्र 22 साल साकिन मोहंदी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर एवं एक सफेद रंग की चार लीटर वाली डिब्बा में 1.500 ML हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई जुमला 6500 ML कीमती 1300 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।