CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, पत्नी ने लगाईं फांसी...  - CG Sandesh

CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, पत्नी ने लगाईं फांसी...

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली. घटना के वक्त वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली. इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत(25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था. तीन महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत(22) से शादी हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे. फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था. इस हादसे की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें