बागबाहारा : रोड से फिसलकर गिरने से मोटरसायकल चालक की मौत, दो घायल.
बागबाहारा थाना अंतर्गत कसेकेरा रोड ग्राम बकमा के पास एक मोटरसायकल चालक की लापरवाही से मोटरसायकल रोड से फिसलकर गिर गई. जिसमे चालाक की मौत तथा दो घायल हो गए.
प्राप्त जानकरी के अनुसार 12 मार्च शाम करीब 5 बजे भगत मांझी पिता निरंन माझी उम्र 22 साल सीरगिटी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी मोटरसायकल में अपने अन्य दो साथी कांता ठाकुर एवं दिनेश मांझी को पीछे बिठाकर मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर घटना स्थल कसेकेरा रोड ग्राम बकमा के आगे नहर नाली के पास फिसलकर रोड के नीचे एक्सीडेंट कर गिर गया जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आयी तथा उसके साथियो को भी चोंटे आयी.
इसके बाद सभी को सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज के लिए ले जाया गया जहाँ भगत मांझी का मौत हो गया. जिसपर मृतक चालक के विरूध्द अपराध सदर धारा 279 ,337 ,304 (ए) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया.