कोमाखान : बस स्टैंण्ड बुलाकर तीन लोगों से की मारपीट. - CG Sandesh

कोमाखान : बस स्टैंण्ड बुलाकर तीन लोगों से की मारपीट.

बस स्टैंण्ड के पास बीती रात साढ़े 9 बजे तीन लोगों से मारपीट की गई है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

जानकारी के अनुसार मनीष चन्द्राकर बस स्टैंड में देवा यादव पिता गणेशराम यादव के दुकान में रखे कुछ समान को ले गया जिसे समान को ले गया कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का एवं लकड़ी के डण्डे से मारपीट किया की रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया ।

देवा यादव पिता गणेशराम यादव ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च 2022 के करीब 07:30 बजे मनीष चन्द्राकर उसे एवं ड्रायवर राजेश राजपूत तथा दुष्यंत यादव को बस स्टैण्ड के पास बुलवाया और तीनो को मां बहन की बुरी-बुरी गालियां देकर बोलने लगा कि तुम लोग मेरे दुकान का पैसा और मेरी गाड़ी का स्टेपनी चुराये हो.  और ऐसा कहकर मनीष चन्द्राकर अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का एवं लकड़ी के डण्डे से मारपीट किया.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें