news-details

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में रामायण मंडलियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिवरीनारायण में 8, 9 और 10 अप्रैल को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में रामायण मंडलियों का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक, पौराणिक नगरी शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं पंचायत स्तर पर सक्रिय मानस मंडलियों की प्रतियोगिता 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा में रामायण मंडली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर 15 से 31 मार्च और जिला स्तर पर 3 से 5 अप्रेल तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियां एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इन रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने का एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाए। यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां हैं, उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडलियों को चुना जाएगा।

दूसरे चरण में चुने गये प्रत्येक ग्राम पंचायत की रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। दूसरे चरण में प्रत्येक जनपद पंचायत की विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाएगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी ।
इस वर्ष राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण में 8, 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय आयोजन में विजेता रामायण मंडली दल को 5 लाख रुपए, उपविजेता को 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी । मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन संचालनालय, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है।




अन्य सम्बंधित खबरें