पिथौरा  : बकाया राशी की मांग को लेकर डंडे से मारपीट. - CG Sandesh

पिथौरा : बकाया राशी की मांग को लेकर डंडे से मारपीट.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सुखीपाली कटेल पारा में बकाया राशी की मांग को लेकर डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शिवचरण नायक ने पुलिस को बताया कि ग्राम सुखीपाली के कटेल पारा में रहता है, उसने अपने भाई देवचरण नायक का कृषि योग्य भूमि करीबन 07 एकड़ को सन् 2019 में खरीदा था खरीदी भूमि में मोटर पंप लगा हुआ है जिसका बिजली बिल की बकाया राशि को काटकर उसके द्वारा जमीन का नगद भुगतान कर रजिस्ट्री करवाया है. बकाया राशि बिजली बिल को लेकर 14 मार्च 2022 को करीब 16.30 बजे उसके भतीजा गणेशराम नायक ने बकाया राशि की मांग को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ में रखे डंडा से मारपीट कर एवं डंडा को मुंह में डालने से उसका दांत टूट गया है तथा दाहिने गाल में चोट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें