पटेवा : पचरी से 44 लीटर महुआ शराब के साथ 5 गिरफ्तार.  - CG Sandesh

पटेवा : पचरी से 44 लीटर महुआ शराब के साथ 5 गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस 14 मार्च 2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम पचरी का ईतवारी जोशी अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते अपने घर में देशी महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ सूचना पर अलग अलग टीम बना कर ईतवारी जोशी के घर में दबिश देकर आरोपी ईतवारी जोशी के कब्जे से घर में छुपाकर रखे एक मटमैला पीले कलर के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200रूपये को जप्त किया गया. आरोपी ईतवारी जोशी उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह पटेवा को मुखबीर के द्वारा सूचना मिला कि ग्राम पचरी का वासुदेव लहरे अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते अपने घर के बाडी में देशी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम अलग अलग टीम बना कर वासुदेव लहरे के घर बाडी में दबिश देकर आरोपी वासुदेव लहरे के कब्जे से बाड़ी में छुपाकर रखे दो पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 05-05 लीटर कुल 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000रू0 को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर के द्वारा सूचना मिला कि विक्रांत कुर्रे अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते अपने घर के बाडी में देशी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम सूचना पर अलग अलग टीम बना कर विक्रांत कुर्रे के घर बाडी में दबिश देकर आरोपी विक्रांत कुर्रे के कब्जे से सेफ्टीक के पास में छुपाकर रखे दो पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्‍लास्टिक जरकीन में करीबन 05-05 लीटर कुल 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000रू0 को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम पचरी का भूषण मारकण्डे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते अपने घर के बाडी में देशी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम सूचना पर अलग अलग टीम बना कर भूषण मारकण्डे के घर बाडी में दबिश देकर आरोपी भूषण मारकण्डे के कब्जे सेफ्टीक के पास मुनगा पेड़ के नीचे में छुपाकर रखे दो पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 05-05 लीटर कुल 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000रू0 को जप्त जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम पचरी लाल जोशी अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते अपने घर के बाडी में देशी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम सूचना पर अलग अलग टीम बना कर लाला जोशी के घर बाडी में दबिस देकर आरोपी लाला जोशी के कब्जे सेफ्टीक के बगल में छुपाकर रखे पीला रंग के पन्द्रह लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में करीबन 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000रू0 को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें