सरायपाली : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

सरायपाली : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 14 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि दिनेश नायक नाम का व्यक्ति ग्राम चकरदा चौक के पास में लोगो को शराब पीने पिलाने की अवैध शराब,पानी पाउच,गिलास,साधन उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी दिनेश नायक ग्राम चकरदा चौक के पास में लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते गवाहो के सामने रंगे हाथो पकडा गया. आरोपी के कब्जे से एक सील बंद गोल्डन गोवा शराब पौवा180 ML भरी हुयी, एक सील टुटी हुयी गोल्डन गोवा शराब पौवा जिसमें 50 ML भरी हुयी जुमला 230 ML कीमती 150रू0, 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, 02 नग पानी पाउच कीमती 10 रू0 जुमला कीमती 160रू0 मौके पर सीलबंद जप्त किया गया.

इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लिमऊगुड़ा का एक व्यक्ति रूपधर उर्फ नरेश चौहान लिमऊगुडा जाने के चौक पर लोगो को शराब पिने के अवैध साधन शराब,,चखना,पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कराते मिला. पुलिस स्टाफ सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी रूपधर उर्फ नरेश चौहान पिता कन्हैया चौहान उम्र 38 साल साकिन लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन सील पैक मदिरा 180 ml भरी हुयी, एक सील टुटी देशी प्लेन पौवा में करीबन 100ml भरी हुई जुमला 280ml कीमती 220 रू0 व 5 नग डिस्पोजल गिलास, 05 पानी पाऊच व 05 नग फल्ली पैकेट की चखना कीमती करीबन 30रू0 जुमला कीमती 250रू जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें