बसना : डम्फर पलटने से दबकर हुई मौत. - CG Sandesh

बसना : डम्फर पलटने से दबकर हुई मौत.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जमदरहा रोड में डम्फर पलट जाने से दबकर हुई मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उत्तरा कुमार बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह उसका भतीजा सुशील बरिहा ड्रायवरी का काम करता है और भंवरपुर से बड़ेसाजापाली जाने के रोड कार्य में डम्फर का चालक था कि 15 मार्च 2022 को उसे फोन से सूचना मिला कि भतीजा सुशील बरिहा का एक्सीडेंट होकर डम्फर के पलट जाने से उसमें दबकर फौत हो गया है कि सूचना पाकर मौके में जाकर देखा तो उसका भतीजा सुशील बरिहा डम्फर क्रमांक CG 13 D 7898 को तेज लापरवाहीपूर्वक चलाने से ग्राम जमदरहा के रोड किनारे डम्फर पलट जाने से उसमें दबकर मौत हो गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुशील बरिहा डम्फर का चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें