पिथौरा - रंगोत्सव पर्व पर रंग बिरंगे रंगो के साथ गुलज़ार हुआ... - CG Sandesh

पिथौरा - रंगोत्सव पर्व पर रंग बिरंगे रंगो के साथ गुलज़ार हुआ बाजार

शुक्रवार को मनाया जाएगा पर्व की रंगत पिथौरा के बाजार में अभी से दिखने लगी है, बाजार ग्राहकों से गुलज़ार है इस बार लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं
होलिका दहन के लिए कंडा के बिकने को तैयार हैं वही रंगोत्सव के लिए रंग गुलाल व तरह-तरह की पिचकारी की खरीददारी पूरी तरह सही परवान पर है बीते 2 साल त्योहारों में को रोना हावी रहा इस बार अच्छी ग्राहकी होने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं आमजन के स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं हो इसके लिए गुलाल व्यापारियों ने हर्बल गुलाल रखा हुआ है होली पर एक बार डिजाइनर पिचकारी हर्बल रंगों की खरीदी के प्रति लोग रुचि दिखा रहे हैं इस बार रंग समेत अन्य सामानों की कीमतों में करीब 10% वृद्धि हुई है किंतु ग्राहकों का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है

दुकानदार विनय अग्रवाल ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए विशेष आकर्षण पंप वाले पिचकारी की डिमांड बहुत है चाइना के हल्के समान बाजार में नहीं आने से भारतीय सामानों की बिक्री बढ़ी है रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटा, बाजा, मूंछ, सिटी यह सभी सामान की बिक्री ग्राहक कर रहे है, हर बार की अपेक्षा इस बार ग्राहकों में पर्व के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदार विजय अग्रवाल जी एवं गुरमीत चमन ने बताया बच्चे पंप वाली पिचकारी व रंग बिरंगी गुब्बारे खरीद रहे है, ग्राहकों के लिये विशेष हर्बल गुलाल लाया गया है जिसकी बिक्री भी खूब हो रही है।।


नगाड़े खरीदने भी उत्सुकता

बाजार में इस बार देख रहे हैं नगाड़े को लेकर युवक खासी उत्साहित दिख रहे हैं ग्रामीण अंचल से आए हुए युवाओं के नगाड़ा खरीदा जा रहा है बाजार में 100 से लेकर 1500 तक के नगाड़े उपलब्ध है।।

अन्य सम्बंधित खबरें