बसना : तेज रफ़्तार मोटर सायकल के ठोकर से सायकल सवार की मौत. - CG Sandesh

बसना : तेज रफ़्तार मोटर सायकल के ठोकर से सायकल सवार की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2022 को मृतक संतोष बरिहा अपनी सायकल से गांव पुरूषोत्तमपुर से जमदरहा की तरफ आ रहा था लगभग 01 किलोमीटर आगे पहुंचा था तभी तालाब के पास सामने की ओर से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स CG 06 GP 8133 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के सायकल को ठेाकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक के सिर मे गंभीर चोंट आई जिसे ईलाज के लिए डायल 112 के मदद से सीएचसी बसना लाये थे जहां डाक्टर साहब ने चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताया।

आरोपी मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GP 8133 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें