खल्लारी : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक रेशम कुमार चौहन पिता बिरजु राम चौहान उम्र 40 साल साकिन गाडाघाट थाना खल्लारी जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया ।
मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजन के कथन के आधार पर पाया गया कि 09 मार्च 22 को देापहर दो ढाई बजे मृतक रेशम लाल चौहान अपने बडी मां का लडका संजीव चौहान के साथ मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG 06 GM 2488 में अपने भाई बहु को देखने बागबाहरा अस्पताल गया था जो वापस घर जाते समय गाडाघाट के पास पहुंचा था की पीछे से आ रही मो.सा. HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GS 0455 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर मृतक रेशम चौहान के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मृतक गिरकर रोड किनारे नाली पुल में टकराकर गिर गया जिससे सिर में गंभीर चोंट लगने से उपचार हेतु CHC बागबाहरा ले गये थे।
जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद ले गये। जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर रेशम लाल चौहान को मृत घोषित कर दिया। सम्पुर्ण मर्ग जांच पर पाया गया की मृतक रेशम लाल चौहान का मृत्यु आरोपी मो.सा. HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GS 0455 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर मृतक रेशम चौहान के मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG 06 GM 2488 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से सिर में लगे गंभीर चोंट से होना पाये जाने से आरोपी मो.सा. HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GS 0455 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304 (A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।