महासमुन्द : गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से हमला. - CG Sandesh

महासमुन्द : गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से हमला.

महासमुन्द थाना अंतर्गत कुम्हार पारा में गाली गलौज करने से मना करने पर चाकू से सिर पर हमला, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

डोमन सावरा ने पुलिस को बताया कि वह 18 मार्च 2022 को होली पर्व में वह मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पास बैठा था, करीब 10.30 बजे उसके पास रूपेश जगत आया और अनाफ सनाफ गाली बक रहा था तब वह उसे चुप चाप घर जा यहां हल्ला मत कर बोलने पर तुम मुझे मना करने वाला कौन होता है, कहकर मां बहन की अश्लील गालिया देते हुये जान से मारूगा कहकर अपने पास रखे धारदार चाकुनुमा हथियार से उसके सिर के बाये तरफ मार कर चोट पहुचाया है.

घटना को देख कर उसकी बहन कुमारी सावरा, मां मालती सावरा दौड कर आयी है बीच बचाव किये है। घटना के बाद रूपेश जगत वहा से भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें