राजधानी एक्सप्रेस में मिलेगी एक और सुविधा अब यात्रियों तक पह... - CG Sandesh

राजधानी एक्सप्रेस में मिलेगी एक और सुविधा अब यात्रियों तक पहुंचेगा खाना

बिलासपुर:- राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को बहुत जल्द एक और बदलाव देखने को मिलेगा। पेंट्रीकार के कर्मचारी उनकी बर्थ तक ट्रॉली से भोजन व नाश्ता लेकर पहुंचेंगे। आईआरसीटीसी ने नई व्यवस्था हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में प्रायोग के तौर पर शुरू की है। जल्द ही बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यह सुविधा मिलने लगेगी।

रेलवे में संरक्षा व सुरक्षा के अलावा खानपान पर खास जोर है। खासकर राजधानी, दूरंतो व शताब्दी जैसी ट्रेनों की पेंट्रीकार में इस सुविधा की मानिटरिंग की जाती है। इन ट्रेनों की पेंट्रीकार की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास है। बेहतर खानपान परोसने के लिए आईआरसीटीसी भी समय-समय पर प्रयोग करता है।ट्रॉली से भोजन परोसना भी इसी का हिस्सा है। अभी कर्मचारी एक बार में 4 या 5 थाली उठाकर यात्रियों तक पहुंचते हैं। इसके बाद दोबार पेंट्रीकार जाकर थालियां लाते हैं। इससे यात्रियों को भोजन मिलने में देर होती है। लेकिन ट्राली से एक बार में 25 से 30 थाली लेकर कर्मचारी आसानी से पहुंच सकते हैं।ट्राली में थालियों को रखने के लिए खांचा बना हुआ है। जिसके कारण हड़बड़ी में भी थालियों के गिरने का खतरा नहीं रहेगा। आईआरसीटीसी के अनुसार प्रयोग मुख्यालय कोलकाता से की गई है। वहां यात्रियों से इस सुविधा को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। इसलिए बहुत जल्द बिलासपुर से चलनी वाली राजनधानी एक्सप्रेस इस सुविधा को शुरू की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें