पिथौरा : जुआ खेलने के लिए पैसा नही देने पर पत्नी को पेट्रोल ... - CG Sandesh

पिथौरा : जुआ खेलने के लिए पैसा नही देने पर पत्नी को पेट्रोल से जलाया.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कौहाकुडा में पैसा नही कहने पर पत्नी को पेट्रोल से जलाया, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

ममता साहू ने पुलिस को बतायी कि ग्राम कौहाकुडा में रहती है घरेलु काम करती है. उसका विवाह वर्ष 2019 में ग्राम कौहाकुडा के लकेश्वर साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ उसका पति शराब पीने का आदी है शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों को लेकर गाली गलौच लड़ाई झगडा करते रहता है.

17 मार्च 2022 के रात्रि करीबन 10 बजे उसके पति लकेश्वर साहू उसके साथ झगडा विवाद कर जुआ खेलने के लिए पैसा मांगे पैसा नही कहने पर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर जान से मारने की नियत से उसके कमरा में आकर गिलास में पेट्रोल लाकर उसके पीठ में डालकर माचिस मार दिया जिससे उसका पीठ जल गया है वह बचाव बचाव करके चिल्लाई तो उसकी बड़ी सास कुंती साहू, जेठानी ओमबाई दौडते हुए आकर आग को बुझाये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें