महासमुन्द : तेज रफ़्तार बाइक ने ठेला को मारी ठोकर, बाइक चालक की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक मनमीत सिंग रामगढिया पिता स्व. परपुर सिंग उम्र 38 साल वार्ड नं 10 रेल्वे फाटक के पास महासमुन्द का मर्ग जांच किया
मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक 18 मार्च 2022 को अपने लाल रंग के अपाचे मोटर सायकल क्रमांक CG06F 1394 को लेकर अपने दोस्तो के पास नहाने गाडाघाट एनीकेट जाने के लिये अकेले निकला था और ग्राम बेमचा जेल पारा के पास करीब 12/30 बजे पहुंचा था।
मृतक द्वारा तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से अपनी वाहन को नियंत्रित नही कर सका और रोड किनारे ठेला से जाकर टकरा गया जिससे मृतक के सिर, हाथ में चोट लगने से मृत्यू हुआ है, जो अपराध धारा 304 (A) भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें