बागबाहरा : लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस 20 मार्च 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि वार्ड क्र 09 सिलापडेरा बागबाहरा में एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुये लोगो को दौडा रहा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहूंच कर हाथ में रखे तलवार लिये व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पर आ गये तथा तलवार रखे व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम हबीब खान पिता शेख हुसैन उर्फ मुन्ना उम्र 17 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 सिलापडेरा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का होना बताया.
आरोपी के कब्जे से हाथ में रखे लोहे का तलवार जिसकी लंबाई 15 इंच ,फल की चौडाई 2 इंच, मुठ की गोलाई 4 इंच पाये जाने से मोके पर जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 ,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से जप्त कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें