पटेवा : तेज रफ़्तार ट्रक ने मेटल क्रास बेरियर को मारी ठोकर.  - CG Sandesh

पटेवा : तेज रफ़्तार ट्रक ने मेटल क्रास बेरियर को मारी ठोकर.

पटेवा थाना अंतर्गत बावनकेरा चौक के पास ट्रक ने मेटल क्रास बेरियर को मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सेशु प्रसाद संभारा ने पुलिस को बताया कि NH 53 BSCPL टोल प्लाजा ढांक में मैनेजर के पद पर पदस्थ है । 21 मार्च 2022 को टोल प्लाजा के पेट्रोलिंग कर्मचारी लीलाधर निषाद द्वारा फोन कर बताया कि शाम करीबन 06-30 बजे ट्रक क्रमांक CG 04 HY 9071 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर NH 53 रोड बावनकेरा चौक (CH 192, 400 LHS) के पास सुरक्षा हेतु रोड में लगे मेटल क्रास बेरियर को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

तब वह अपने अन्य स्टाफ के साथ जाकर देखा है। ट्रक क्रमांक CG 04 HY 9071 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से NH 53 रोड में सुरक्षा हेतु लगे मेटल क्रास बेरियर का लगभग 5-6 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी अनुमानित लागत 20,000 रूपये के आस पास है । एक्सीडेंट से किसी प्रकार की जनहानि नही हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें