तुमागाव : घर के सामने से बाइक चोरी. - CG Sandesh

तुमागाव : घर के सामने से बाइक चोरी.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अमलोर में घर के सामने से बाइक चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है।

रमन सिंग ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च 2022 को वह अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG 04 NF 5221 से काम से सिरपुर आया था उसके बाद वह अपने घर ग्राम अमलोर रात्रि 04 बजे के लगभग पहुंचा और मोटरसायकल को घर के सामने खडा कर घर अंदर चला गया।

भूलवश गाडी का चाबी नहीं निकाल पाया रात्रि 10 बजे घर के बाहर निकलकर देखा तो मोटर साकयल नहीं था किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था उक्त मोटर सायकल उसका लडका मुकुन्द कुमार ध्रुव के नाम पर है मोटर सायकल स्लेथान्डर प्लस क्रमांक CG 04 NF 5221 काला सिल्वर कलर पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 30,000 रूपये का है 17 मार्च 2022 के रात्रि करीबन 09 से 10 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें