खल्लारी : रास्ते से सायकल हटाओ कहकर की हाथ मुक्का से मारपीट.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम सिंघी में सायकल हटाओ कहकर कर दी हाथ मुक्का से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
छगन लाल साहू ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च 2022 को करीब 7.30 बजे गांव के टिकेश पाटकर के किराना दुकान के पास सायकल को खडी कर बैठा था उसी समय गांव के सोनु राजपूत अपनी कार से दुकान के सामने आये और किसका सायकल है रास्ता से हटाओ कहने लगा छगन लाल साहू द्वारा गुटखा खा रहा हूं फिर सायकल को हटा दुंगा बोलने पर सोनु राजपूत अपनी कार से उतर कर साले बहस करता है तेरा ऐसी तैसी कर दूंगा कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे उसके द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर क्या कर लेगा कहकर हाथ मुक्का से उसके नाक को मार दिया जिससे चोट आकर खुन निकल रहा था घटना को किराना दुकान वाला टिकेश पाटकर देखे सुने है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.