बसना : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बसना पुलिस को 22 मार्च 22 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम जमदरहा सप्ताहिक बाजार तालाब किनारे एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताए स्थान पर कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति ग्राम जमदरहा साप्ताहिक बाजार तालाब किनारे लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गए एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम शंकर लाल नंद पिता शिव प्रसाद नंद उम्र 40 साल निवासी झारउड़ेला चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
आरोपी के कब्जे से 03 नग देशी प्लेन शराब की शीशी में भरी करीबन 100, 100 एमएल देशी प्लेन शराब जुमला करीबन 300 एमएल कीमती 130 रूपये एवं 03 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36सी आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।