सरायपाली : झोपडीनुमा दुकान में लोगो को शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 23 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि सुभाष ताण्डी नाम का व्यक्ति ग्राम खैरमाल में झोपडीनुमा दुकान में लोगो को शराब पीने पिलाने की अवैध साधन सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम खैरमाल पहुंचकर मुखबीर के सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी सुभाष ताण्डी अपने झोपड़ी में लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते गवाहों के सामने रंगे हाथों पकडा गया ।
आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन मदिरा 180ml की शीशी सीलबंद एवं एक देशी प्लेन शीशी में करीबन 50ml शराब भरी हुई जुमला 230ml शराब एवं 5 नग डिस्पोजल गिलास किमती करीबन 100रू को गवाहों के समक्ष मौके पर सीलबंद कर जप्त किया गया ।
आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।