छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में महिला की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जंगल में बृहस्पतिवार को जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला का आठ वर्षीय पौत्र मौके से भागने की कोशिश करते समय घायल हो गया।

मरवाही संभागीय वन अधिकारी दिनेश पटेल ने कहा कि पारसी गांव की रहने वाली धनिया बाई (42) पर सुबह उस समय हाथी ने हमला किया, जब वह मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट एक गांव के पास रामवन वन क्षेत्र में अपने पोते के साथ 'महुआ' के फूल लेने गई थी। पटेल ने बताया कि हाथी को सामने से आते हुए देख दोनों भागने लगे। उन्होंने कहा कि हाथी ने उनका पीछा किया और महिला को कुचल कर मार डाला।

अधिकारी ने बताया कि मौके से भागने की कोशिश में महिला का पौत्र घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की प्रारंभिक राहत राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि शेष मुआवजे का भुगतान उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें