सांकरा : सुबह स्कूल खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मार... - CG Sandesh

सांकरा : सुबह स्कूल खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट.

थाना सांकरा अंतर्गत ग्राम लोहरीनडोंगरी में सुबह स्कूल खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

दानवीर यादव ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च 2022 को अपने घर से रामलाल पटेल के घर में हार्वेस्टर का रिपेयरिंग करने के लिये जा रहा था कि दोपहर लगभग 02 बजे गांव के स्कूल के पास पहुंचा था कि उसके मितान भाई माधव भोई और विरेन्द्र सिदार लडाई झगडा हो रहे थे जिसे संतलाल, रतन यादव छुडा रहे थे जिसे देखकर वह भी पास जाकर क्यों मार रहे हो कहकर छुडाने लगा तो विरेन्द्र सिदार गुस्से में आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर उसके दाहिने हाथ की मध्य ऊंगली को दांतों से काट दिया जिससे हाथ की ऊंगली का सामने भाग नाखून सहित अलग होकर खून बहने लगा और दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि विरेन्द्र सिदार के अनुसार 24 मार्च 2022 के दोपहर 02 बजे शासकीय प्राथमिक शाला लोहरीनडोंगरी के मैदान में गांव के माधव भोई, अर्जुन यादव, रतन यादव , दानवीर यादव ने सुबह स्कूल खुलवाने की बात को लेकर तुम कौन होते हो स्कूल को सुबह खुलवाने वाले कहकर सभी एक राय होकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे उसके गर्दन, पीठ में दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें