सांकरा : 17 लीटर महुआ शराब जप्त के साथ दो गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 24 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि माटीदरहा राजाकटेल के बीच नीम पेड के नीचे रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते ग्राहक की तलाश कर रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर रेड किया आरोपी जयलाल भोई पिता लोभाराम भोई उम्र 24 साल साकिन माटीदरहा थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में भरा 07 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लारीपुर टूकडा निवासी उत्तम डडसेना अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ गवाहों के घेराबंदी कर रेड किया आरोपी उत्तम डडेसना पिता जगसाय डडसेना उम्र 25 वर्ष साकिन लारीपुर टूकडा थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक 10 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में भरा 10 लीटर अवैध महुआ शराब हाथ भठ्ठी निर्मित कीमती 2000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।