बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर, प्लेसमेंट कैंप का हुआ आयो... - CG Sandesh

बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर, प्लेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर में बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है।


रायपुर में 30 को प्लेसमेंट कैंप


इस प्‍लेसमेंट कैंप में ए2जेड इंफ्रासर्विस लिमिटेड रायपुर सेल्समेन के 100 पदों पर सीधी भर्ती करेगा। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 30 मार्च को प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार केंद्र रायपुर में आयोजित होगा।


इस प्लेसमेंट कैंप के बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार विभाग रायपुर उप संचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों ए 2जेड इंफ्रासर्विस लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्समेन (वाइन शाप हेतु) के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती होगी। सेल्‍समैन के लिए चयनित उम्‍मीदवारों को 12 हजार 675 रुपये प्रतिमाह की दर से वेतन दिया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें