शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, शनि देव हो जाते हैं ... - CG Sandesh

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, शनि देव हो जाते हैं नाराज

शास्त्रों में कहा गया है कि शनिवार को तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा भी शनिवार को कई काम करना अशुभ माना गया है। कहा जाता है इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं। शनिवार के दिन शनि की पूजा की जाती है, ऐसे में इस दिन शनि को क्रोधित करने जैसी गलती भूलकर भी न करें। आज हम आपको शनिवार से जुड़ी कुछ ऐसी मान्यताओं के बारे में बता रहे हैं जिनका आप ध्यान रखेंगे तो शनि देव कभी आपसे नाराज नहीं होंगे। आगे की स्वाइड्स में जानें इन कामों के बारे में...

सरसों तेल
सरसों के तेल की खरीदारी न करें। शनिवार को तेल का दान करना चाहिए ना कि खरीदना चाहिए। इससे कठिनाई और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोहे का सामान
शनिवार को लोहे का बना सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। खरीदने के बजाय इस दिन लोहे से बनी चीजों को दान करना चाहिए। कहते हैं, इस दिन लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है ।

मांस मदिरा
शनिवार के दिन मांस मदिरा के सेवन को एवॉइड करें। गलती से इस दिन इनका सेवन न करें। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

मसूर की दाल
इस दिन मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए। क्योंकि मसूर सूर्य और मंगल से संबंधित है और शनि का इनके साथ शत्रुवत संबंध है। शनिवार को मसूर की दाल को न खाएं, क्योंकि इससे शनि उग्र हो जाता है।

नमक
अगर नमक खरीदना है तो अच्छा होगा कि शनिवार के दिन इसे न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें