बसना : रोड क्रॉस कर रहे व्यक्ति को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी ठोकर.
बसना थाना अंतर्गत सलूजा आटो केयर के सामने रोड क्रास कर रहे व्यक्ति को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ललित चौलिक ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च 2022 रात्रि 10.00 बजे उसका छोटा भाई संतोष चौलिक अपने काम से घर वापस आ रहा था घर जाने के लिए रोड क्रास करते समय सलूजा आटो केयर के सामने सरायपाली की ओर से तेज रफ्तार मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर गाडी क्रमांक CG 06 GQ 2977 का चालक तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई को एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके भाई के सिर, कमर एवं बांये पैर में चोंट लगी जिसे तत्काल नीलांचल समिति के एम्बूलेंश से शासकीय अस्पताल बसना ले गये थे जहां उसके भाई के स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर करने पर मेकाहारा रायपुर ले जाकर कल रात्रि मे ही भर्ती किया है । घटना को आसपास के लोग देखे है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोसा0 चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.