बसना : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 25 मार्च 2022 को ग्राम तरेकेला में मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम खैरजुडी में राधाचरण सिदार घर बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताए गए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राधाचरण सिदार पिता कुशल सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी खैरजुड़ी चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.

आरोपी के कब्जे से घर की बाड़ी में दीवाल किनारे एक सफेद 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 10 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब मिला जिसे सुंघकर व चखकर देखा जो महुआ शराब होना पाया गया कीमती 2000/- रू मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें