बसना : खेत में लगे 05 HP का मोटर पंप चोरी. - CG Sandesh

बसना : खेत में लगे 05 HP का मोटर पंप चोरी.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी पिलवापाली में खेत में लगे 05 HP का मोटर पंप चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

रामकुमार कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह कृषि कार्य हेतु सुरंगीनाला के किनारे उसके गांव में CRI मोटर पंप 05 HP कीमती 17500 रूपये का लगाया था एवं नाला किनारे स्थित उसके खेत में कृषि कार्य कर रहा था कि 08, 09 मार्च 2022 के दरमियानी रात उसका उक्त मोटर पंप को कोई अज्ञात व्यकित चोरी कर ले गया है जिसका वह अपने स्तर पर पता तलाश कर रहा था।

25 मार्च 2022 को उसका चाचा युधिष्ठिर बसना में किसान इलेक्ट्रानिक के दुकान में मोटर वायरिंग तार खरीदने आया था तो उक्त दुकान में उसका चोरी हुए मोटर पंप को देखा है एवं उसे बताने पर वह भी जाकर देखा है । उसका मोटर पंप उक्त दुकान में रखा है । उसका मोटर पंप को कोई अज्ञात व्यकित द्वारा चोरी कर लिया है एवं उकत दुकान में छोडा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यकित के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें