तुमगांव : पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर दी जान से मारने ... - CG Sandesh

तुमगांव : पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी.

थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम कांपा में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हुमन दुबे ने पुलिस को बतायी कि उसे एवं उसके पति सुरेन्र्न दुबे एवं उसके तीनो बच्चियों को गांव के सरपंच के बडे भाई गणेश साहू, पोषण साहू एवं उसके बेटे लोगों से खतरा है क्योंकि पुरानी रंजिश को लेकर कई बार उसके घर के सामने गाली गलौज करते रहते हैं लेकिन आज हदपार कर दिये गणेश, पोषण और उसके बेटे टीकम साहू उसके घर के दरवाजे पीटकर गाली गलौज कर उसके पति सुरेन्द्र दुबे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह मानसिक रूप से प्रताडित हो चुकी है । उसके चरित्र पर ये लोग ताना कसते हैं। जो सुनने में भी असहनीय है। कहा जाय तो उसके साथ महिला हिंसा कर रहे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें