ट्रेक्टर-ट्रॉली में घूंसी बाइक, 2 की मौत, ड्राईवर की तलाश मे... - CG Sandesh

ट्रेक्टर-ट्रॉली में घूंसी बाइक, 2 की मौत, ड्राईवर की तलाश में पुलिस...

गरियाबंद जिले अमलीपदर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक़ बाइक में दो लोग जा रहे थे तभी अचानक उनकी बाइक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दाबरीगुड़ा निवासी जयलाल नागेश(55) और बहादुर निषाद(54) अपने गांव से दोपहर के वक्त निकले थे. ये दोनों अमलीपदर ही जा रहे थे. ये दोपहर को करीब 3 बजे कुंडेरापानी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आई ट्रैक्टर से इनकी गाड़ी टकरा गई. आस-पास के लोगों का कहना है बाइक अनियंत्रित हो गई थी. जिसके चलते बाइक चालक नियंत्रित नहीं कर सका और सीधे ट्रैक्टर से जा टकराया.

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है. वहीं आस-पास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे थे. लोग कुछ कर पाते कि इससे पहले ही जयलाल और बहादूर की मौत हो गई थी. दोनों के शरीर से काफी खून बह गया था. जिसके चलते ही दोनों के मौके पर जान गई. वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा गया है. पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें