तुमगांव : लोहे का धारधार कत्ता के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

तुमगांव : लोहे का धारधार कत्ता के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.

तुमगांव पुलिस को 26 मार्च 2022 को मुखबिर के मोबाईल से सूचना मिला एक व्यक्ति लोहे का धारधार कत्ता हांथ में लेकर लहराते हुए घुम रहा है जिससे गांव वाले भयभीत हो रहे हैं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति NH 53 रोड किनारे ग्राम कांपा में हांथ में लोहे का धारधार कत्ता लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते हुए घुम राह था जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम टेकराम धीवर पिता बिरझु राम धीवर उम्र 31 वर्ष साकिन बेलसोंडा थाना महासमुन्द जिला महासमुन्द का रहना बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारधार कत्ता जिसकी कुल लंबाई 12 इंच, फल की लंबाई 7.5 इंच एवं फल की चौडाई 3 इंच कीमती 200 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी टेकरराम धीवर का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें