सरायपाली : तेज रफ़्तार कार के ठोकर से बाइक सवार की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नीलध्वज बरिहा 23 अक्टूबर 21 को अपनी पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 1546 से ग्राम बिजराभांठा से बिछिया निजी काम से गया था। उक्त मोटर सायकल से शाम लगभग 07 बजे वापस घर बिजराभांठा आ रहे थे जैसे ही सरायपाली सरसींवा रोड बिजराभांठा मोंड के पास पहुंचे थे कि सामने सरसींवा तरफ से आ रही एक सफेद कलर का वेगनार कार क्रमांक CG 06 GA 1614 का चालक द्वारा अपने कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर नीलध्वज बरिहा के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे वे मोटर सायकल से नीचे गिर गये थे गिरने से उनके बांये पैर के घुटना के नीचे सिर में मस्तक तथा चेहरा में गंभीर चोट आया है।
जिन्हे डायल 108 में उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली में लाकर भर्ती किये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट लगने से नीलध्वज बरिहा को रायपुर रिफर किया गया था। जो यशंवत अस्पताल रायपुर में लगभग 06 रोज ईलाज हेतु भर्ती हुये थे जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से रिफर होकर MMI अस्पताल रायपुर में भर्ती किये थे। जो ईलाज के दौरान 12 नवम्बर 2021 को मौत हो गया था। संपूर्ण मर्ग जांच पर आरोपी वेगनार कार क्रमांक CG 06 GM 1614 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक नीलध्वज बरिहा के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 1546 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मृतक का मौत होने से, आरोपी के विरूद्ध धारा 304(A) IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।