महासमुंद : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

महासमुंद : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस को 26 मार्च 22 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति उमेश सोनवानी के चखना ठेला के पास ग्राम बेमचा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम घटना स्थल उमेश सोनवानी के चखना ठेला के पास ग्राम बेमचा गये जहां पर आरोपी राज यादव लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम राज यादव पिता दिलीप यादव उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं0 5 नयापारा महासमुन्द (छ0ग0) का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 160 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें