पटेवा : 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 27 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि पंडरीपानी की लता बाई जोशी अपने घर में अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते महुआ शराब रखी है पुलिस स्टाफ एवं गवाह के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपिया लता बाई जोशी पति गौरसिंग जोशी उम्र 38 साल साकिन पंडरीपानी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रू0 को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर सीलबंद किया गया. आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर जरकीन में देशी महुआ शराब रखकर पण्डरीपानी से पचरी की ओर पैदल जा रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाह के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपी भागचंद पाटिल पिता मीलू पाटिल उम्र 32 वर्ष साकिन बोहारडीह थाना आरंग जिला रायपुर (छ.ग.) के कब्जे से दो नग पीले रंग के पांच पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 3000 रू0 को जप्त कर सीलबंद किया गया. आरोपी भागचंद पाटिल का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.