बसना : संकुल केन्द्र-बड़ेटेमरी में अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण स... - CG Sandesh

बसना : संकुल केन्द्र-बड़ेटेमरी में अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न

अंगना म  शिक्षा 2.0 संकुल स्तरीय प्रशिक्षण दिनांक 26-03-22 को शासकीय बालक आश्रम शाला छोटेटेमरी में संकुल समन्वयक वारिश कुमार एवम प्रशिक्षण प्रभारी झामा ध्रुव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर नीलम कुमार द्वारा सभी शिक्षकों का स्वागत किया गया, उसके बाद माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना साय सर द्वारा किया एवं सरस्वती वंदना गीत गाया गया।

तद्पश्चात मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि अंगना म शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चो के माताओं को जोड़ना जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। उसके बाद शाला में अंगना म शिक्षा मेला लगाने के बारे बताया गया। जिसमें 9 काउंटर बनाकर बनाना है।

जिसमें नामांकन, संतुलन बनाकर चलना,कूदना, पेपर फोल्डिंग करना,बौद्धिक विकास,भाषा विकास,गणित की पूर्व तैयारी, बच्चो का कोना जिसमे शारिरिक विकास, भाषा विकास एवं सामाजिक व भावनात्मक विकास में भावों को बच्चों द्वारा पहचानना बताया गया, बच्चों का रिजल्ट भरना तथा किसी माता को स्मार्ट माता बनाना जिससे वह अन्य माताओ को प्रेरित करें। मध्यान्ह अवकाश के बाद G.P app के बारे में बताया गया.

इस दौरान विकासखंड श्रोत समन्वयक एल.के.देवता सर व विकासखंड मास्टर ट्रेनरद्वय तंजू साव एवम मीना सहारे का आगमन प्रशिक्षण स्थल में हुआ। ट्रेनर एवम प्रतिभागियों द्वारा स्वागत किया गया साथ ही विकासखंड श्रोत समन्वयक सर द्वारा सभी प्रतिभागियों को उद्बोधन देकर कार्यक्रम के सफल संचालन एवम अधिक से अधिक माताओं को इस कार्यक्रम में जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस प्रकार अंगना म शिक्षा संकुल स्तरीय प्रशिक्षण बहुत उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।


अन्य सम्बंधित खबरें