सरायपाली : बालसी तालाब के पास 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गि... - CG Sandesh

सरायपाली : बालसी तालाब के पास 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 27 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बालसी के तालाब के पास में एक व्यक्ति अपने पास जुट बोरी में अवैध मंदिरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का का इंतजार करते खडा है पुलिस की टीम बालसी तालाब के पास जाकर मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को अवैध मंदिरा के साथ घेराबंदी कर पकडे और नाम पता पुछा जिन्होने अपना नाम संतू रात्रे पिता दूर्योधन रात्रे उम्र 32 साल साकिन बालसी थाना सरायपाली का रहने वाला बताया तथा बोरी में अवैध मंदिरा होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक जुट बोरी के अंदर 15 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में फूल 15 लीटर भरी हुई हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को विधिवत जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।  


अन्य सम्बंधित खबरें