बसना : भस्करापाली से 3 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : भस्करापाली से 3 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 27 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भस्करापाली में तालाब किनारे पीपल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति बिक्री वास्ते अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश में है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुंदर सिंग चौहान उम्र 47 वर्ष साकिन भस्करापाली चौकी भंवरपुर का निवासी होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के नायलन थैला में रखा एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 3 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जुमला 3000ml कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) A आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें