news-details

CG NEWS : महिला बैंककर्मी को नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक महिला बैंककर्मी का अश्लील वीडियो वायरल किया गया है। इस गंदी हरकत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, ​बल्कि एक बैंककर्मी है, जो उस महिला का सहकर्मी भी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सहकर्मी होने के नाते महिला की आरोपी से दोस्ती हो गई थी, इस बात का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला सहकर्मी के कोल्ड्रड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाया और उसके साथ बेहोशी की हालत में अपनी हवस बुझाई, जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से आरोपी बैंककर्मी महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगा। बात नहीं बनी, तब उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक भी शादीशुदा है।

तोरवा थाना क्षेत्र के सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी राजीव श्रीवास्तव बैंक में काम करता है। उसके साथ 34 वर्षीय महिला भी बैंक में काम करती हैं। राजीव ने महिला से दोस्ती कर ली। इसके बाद से दोनों आपस में मिलते-जुलते रहे। साल 2020 में महिला के जन्मदिन पर बैंककर्मी युवक उसके घर गया था। तब उसने कोल्डड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया। इसके साथ ही उसने वीडियो भी बना लिया।

ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म
राजीव श्रीवास्तव और महिला बैंककर्मी दोनों शादीशुदा हैं। महिला का न्यूड वीडियो बनाने के बाद वह उसे दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही रुपयों की डिमांड करता था। राजीव ने महिला को डरा-धमका कर दो लाख रुपए वसूल लिया था। महिला का आरोप है कि राजीव वीडियो बनाकर अपनी सारी हदें पार करने लगा। अप्राकृतिक संबध बनाने के लिए दबाव डालकर मारपीट करने लगा था।

इंकार करने पर वायरल कर दिया वीडियो
तंग आकर महिला ने मना किया, तब उसने कुछ दिन पहले महिला की सहेली और उसके पति के मोबाइल में न्यूड वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। TI जेपी गुप्ता ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें