news-details

विधायक चंदन कश्यप ने विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय एवं समीप के गांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन किये गये कार्यों में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण योजनांतर्गत नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में दस लाख रूपये की लागत से मुख्य द्वार निर्माण एवं माता मावली देवगुड़ी परिसर में अन्य निर्माण कार्य, विधायक निधि के तहत् साहू भवन में सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु 2 लाख एवं नाउमुंजमेटा में विधायक निधि के तहत् 3 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये जाने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रजनी नेताम जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम वती नेताम नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी जनपद अध्यक्ष पंडीराम वडे, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेपाल सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघु मानिकपुरी अध्यक्ष रवि देवांगन,एल्डर मेन गजा पटेल, प्रदेश सचिव बोधन देवांगन जिला पंचायत सदस्य गंगा शोरी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित भद्र आईटी सेल दीपक गांधी,पार्षद विजय सलाम,महेश,उमेश कर्मा, सुकमान कोर्राम,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,विक्की कश्यप, के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




अन्य सम्बंधित खबरें