बसना : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यव... - CG Sandesh

बसना : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 28 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भुकेल में गौरीशंकर कश्यप नामक व्यक्ति आम जगह पर लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर भुकेल गया जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम गौरीशंकर कश्यप पिता घनाराम कश्यप उम्र 51 साल निवासी भुकेल थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का 180 एमएल का खाली शीशी, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें