महासमुंद : जमीन बंटवारा की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : जमीन बंटवारा की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में जमीन बंटवारा की बात को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कुशल कोसले ने पुलिस को बताया कि वे लोग तीन भाई होते है, उन लोगों का जमीन का बटवारा हो चूका है। तीनों भाई अलग अलग रहते है, वह अभी अपने बटवारे की जमीन में रबी का फसल लगाया है, जिसमें वह स्वयं बोर कराया है अपने खेत में लोहे के तार से घेरा लगाया था।

उसका भाई जयनारायण कोसले मुझे पानी नही देते हो कहकर हमेशा झगडा विवाद करता है, वह कल अपने निजी काम से गांव गया था उसके आने के पहले जयनारायण और उसका लडका डगेश तार घेरा को निकाल कर कहीं रख दिया है, जिसको बोलने पर सुबह करीब 07/00 बजे उसे उसके घर के सामने जयनारायण कोसले और उसका लडका डागेश तुम हमको क्यों बोलते हो कहकर मॉ बहन की अश्लील गाली देते हुये जान से मारूंगा कहकर जयनारायण कोसले ने वहीं पडे पत्थर से उसके सिर के पिछे भाग में मारकर चोट पहुंचाया है, उसका लडका भी उसे गाली गुफ्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है। घटना के समय मदन सोनवानी, जिवराखन भारती, भेखलाल भारती थे जिन्होने बीच बचाव किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें