तुमगांव : भट्ठी के पास लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
तुमगांव पुलिस को 28 मार्च 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि गाड़ाघाट शराब भट्ठी के पास महुआ पेंड के नीचे एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार गाड़ाघाट शराब भट्ठी पहुंचकर महुआ पेंड के नीचे एक व्यक्ति को पकडे जो लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम छबिराम साहू पिता भवर सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं 06 नयापारा थाना महासमुन्द जिला महासमुंद(छ.ग.) का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।