पुण्यतिथि पर 30 एवं 31 को विशेष कीर्तन समागम पिथौरा - CG Sandesh

पुण्यतिथि पर 30 एवं 31 को विशेष कीर्तन समागम पिथौरा

नगर के समाजसेवी स्वर्गीय गुरभेज सिंह सलूजा उनके माता स्वर्ण कौर सलूजा पिता हरभजन सिंह सलूजा के पुण्य स्मृति में 30 मार्च एवं31 मार्च को नगर के श्री गुरु तेग बहादुर धर्मशाला पानी टंकी के पास में विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया है।

कीर्तन समागम में भाई इंदरजीत सिंघ जी खालसा हजूरी रागी श्री दरबार साहिब पटियाला वाले भाई जसकरण सिंह जी भाई कुलदीप सिंह जी हजूरी रागी रायपुर भाई हरपाल सिंह जी हजूरी रागी पिथौरा वाले कार्यक्रम के मार्गदर्शक परमिंदर सिंह जी भाटिया हैं।

कार्यक्रम में 30 मार्च को शाम 7:00 से 12:00 तक विशेष दीवान 31 मार्च को सवेरे 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विशेष दीवान शाम 7:00 से देर रात्रि तक विशेष दीवान कार्यक्रम होगा पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा आयोजक सलूजा परिवार ने इस धार्मिक आयोजन में सभी समाज प्रमुखों एवं नागरिकों को आमंत्रित किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें