सरायपाली : शराब के नशे मे सार्वजनिक जगह पर उत्पात मचाने वाले... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब के नशे मे सार्वजनिक जगह पर उत्पात मचाने वाले को किया गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 29 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कसलबा का बसंत कुमार साहू शराब पीकर अपने घर के सामने आम रोड पर उत्पात मचा रहा है तथा आने जाने वाले नागरिकों को परेशान कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम कसलबा गया । आम रोड पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे बसंत कुमार साहू को समझाने का प्रयास किया तो वह शराब के नशे में पुलिस स्टाफ के साथ तुम यहां हमारे गांव में क्यों आये हो यहां से चले जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा कहकर काफी उत्पाद मचाया।

समझाने बुझाने पर नहीं मानने पर बसंत कुमार साहू को हिरासत में लेकर थाना आया। डाक्टरी परीक्षण कराया। डाक्टरी परीक्षण बाद आरोपी बसंत कुमार साहू के विरूद्ध धारा 36 (च)(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें